बिना वैकल्पिक व्यवस्था अतिक्रमण हटाना अमानवीय : उपसभापति

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद् बड़हिया के बाजार क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद् के उपसभापति गौरव कुमार ने इसे असंवेदनशील और अमानवीय बताया है

विज्ञापन

बड़हिया.

नगर परिषद् बड़हिया के बाजार क्षेत्र में चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद् के उपसभापति गौरव कुमार ने इसे असंवेदनशील और अमानवीय बताया है. उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के की जा रही है, जिससे छोटे दुकानदारों और फुटपाथ विक्रेताओं की आजीविका पर गंभीर संकट मंडरा रहा है. उपसभापति ने कहा कि नगर परिषद् वर्षों से इन दुकानदारों को टेंडर के माध्यम से व्यवस्थित रूप से व्यापार हेतु स्थान प्रदान करती रही है और वे नियमित रूप से शुल्क भी अदा करते आ रहे हैं. ऐसे में बिना पूर्व सूचना और पुनर्वास की व्यवस्था किये, अचानक की गयी यह कार्रवाई न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि नगर निकाय की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है. उन्होंने प्रशासन से चार बिंदुओं पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है. जिसमे उन्होंने ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किये बिना कोई कार्रवाई न की जाय. प्रभावित दुकानदारों का न्यायसंगत पुनर्वास अथवा स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाय. पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाय एवं नगर परिषद् एवं जिला प्रशासन समन्वय स्थापित कर व्यवहारिक समाधान निकालें. उपसभापति गौरव कुमार ने अपने पत्र की प्रतिलिपि संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ माननीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भी प्रेषित की है. उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि गरीब एवं छोटे व्यापारियों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करते हुए, त्वरित हस्तक्षेप करें ताकि उन पर आए इस संकट से राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन