सड़क निर्माण में बाधक बन रहा अतिक्रमण हटा
Updated at : 05 Mar 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने घरों के सामने चबूतरे का निर्माण कर लिया था
विज्ञापन
मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीणों के सहयोग से हटा अतिक्रमण
पीरीबाजार. क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र चौरा-राजपुर पंचायत के कटहरा में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाया गया. अतिक्रमण को मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार बिंद, वार्ड प्रतिनिधि कुंदन यादव, पारस कुमार एवं ग्रामीण तेज प्रताप यादव के पहल पर हटाने का कार्य गया. इसके तहत कटहरा गांव में बुधवार को जेसीबी मशीन लगाकर अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क निर्माण कार्य किया जायेगा. बताते चलें कि ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा कटहरा गांव में लगभग 42 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जायेगा. ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने घरों के सामने चबूतरे का निर्माण कर लिया था. जिससे इस सड़क को चौड़ा बनाने के कार्य में अतिक्रमण के आड़े आने से अतिक्रमण हटाने के लिए संवेदक द्वारा मुखिया से पहल करने को कहा गया था. जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार बिंद, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाना है. अतिक्रमण हटाये जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य तीव्र गति से करने में मदद मिलेगी.———————————————————————————————-डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




