बच्चों के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी जरूरी

Updated at : 08 Mar 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी जरूरी

बच्चों के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी जरूरी

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के पचना रोड वार्ड नंबर 16 स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के विद्यालय सभागार में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ. विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि बच्चों का शैक्षणिक सामाजिक और सार्वभौमिक विकास के लिए समय-समय पर शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चे क्या पढ़ते हैं, उनका प्रगति क्या है, उसका फीडबैक अभिभावक से पूर्ण रूप से मिल सके, तभी संपूर्ण विकास की उम्मीद की जा सकती है. साथ ही विद्यालय में आयोजित हुए विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रियांश अग्रवाल, द्वितीय स्थान अनिकेत राज तथा तृतीय स्थान यशराज को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. निदेशक ने कहा कि विद्यालय में हर माह आयोजित होने वाले कॉम्पिटेटिव एक्जाम में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का विलक्षण परिचय दिया. जिसमें प्रथम स्थान रियांश अग्रवाल ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर श्रीहन भूषण तथा तीसरे स्थान पर हर्ष राज रहा, जिन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और खास बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका जिन्होंने लंबे समय तक अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए बिंदु रजक व विज्ञान प्रदर्शनी में शिखा शर्मा और सविता मोदी ने विशेष कर बच्चों को गाइडलाइन जारी करने तथा वरिष्ठ शिक्षिका सुष्मिता पांडेय जी को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्र-छात्रा एवं शिक्षक नरेश प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, सत्येंद्र कुमार, चुनचुन प्रसाद, वर्षा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अरविंद कुमार एवं रिया कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन