श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय मतदान केंद्र आकर्षक सजावट से बना केंद्र बिंदु

Updated:
विज्ञापन
श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय मतदान केंद्र आकर्षक सजावट से बना केंद्र बिंदु

श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय मतदान केंद्र आकर्षक सजावट से बना केंद्र बिंदु

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के नया बाजार दालपट्टी स्थित श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 223, 224, 225 व 232 को विशेष रूप से सजाया गया. पूरे परिसर को भव्य रूप देकर मतदाताओं के स्वागत की पूरी तैयारी की गई थी. केंद्र के बाहर रंग-बिरंगे टेंट लगाए गए थे, जिससे मतदाताओं को धूप से राहत मिल सके. साथ ही पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था कर प्रशासन ने सुविधा का खास ध्यान रखा. मतदान केंद्र का वातावरण उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था, जहां महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे. वहीं उपभोक्ता फोरम स्थित मतदान केंद्र पर आईसीडीएस कर्मियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाताओं का मन मोह लिया. रंगोली की सुंदरता देखने के लिए लोग ठहरकर फोटो खींचते नजर आए. लखीसराय प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों को सजाने और स्वच्छ-सुव्यवस्थित रखने की पहल से मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला. लोगों ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से मतदान एक उत्सव की तरह महसूस हुआ. इससे अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरणा मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन