वाहन चेकिंग के दौरान डीटीओ से मारपीट, दी जान मारने की धमकी

Updated at : 25 Feb 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान डीटीओ से मारपीट, दी जान मारने की धमकी

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सोमवार को बाइपास रोड में चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ युवकों द्वारा मार पीटकर मारने की धमकी दी गयी,

विज्ञापन

डीटीओ वाहन का शीशा तोड़ा, चालक के साथ भी की मारपीट

सोमवार को डीटीओ द्वारा बाइपास में चलाया जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हुई घटना

डीटीओ द्वारा चार नामजद के खिलाफ दर्ज करायी गयी प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

लखीसराय. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सोमवार को बाइपास रोड में चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुछ युवकों द्वारा मार पीटकर मारने की धमकी दी गयी, जिसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं टाउन थाना पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बीती रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डीटीओ ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप 407 (जिसपर सीमेंट लदा हुआ) के चालक से जब वाहन कागजात की मांगी गयी तो उसने थोड़ी देर में कागजात लाने की बात कह, फोन से अपने तीन-चार साथियों को बुला लिया तथा डीटीओ पर लाठी-डंडे से एकाएक जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके आंख व शरीर के अन्य हिस्से चोटिल हुए. इतना ही नहीं डीटीओ के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया तथा चालक दयानंद झा के साथ भी मारपीट व उसे बाइपास ओवरब्रिज से नीचे गिराने की भी कोशिश की गयी. वहीं आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी.

इस संबंध में डीटीओ द्वारा टाउन थाना में शैलेंद्र यादव, अमन कुमार, रवि यादव व राजबल्ली कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं टाउन थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का वाहन पिकअप 407 को जब्त कर एक आरोपी जमुई मोड़ के पास से हसनपुर निवासी रामबालक साव के पुत्र राजबल्ली कुमार को गिरफ्तार कर जेल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन