दुग्धम में बिजली संकट पर डीएम सख्त

Updated:
विज्ञापन
दुग्धम में बिजली संकट पर डीएम सख्त

लखीसराय के दुग्धम गांव में बिजली संकट पर डीएम शैलेंद्र कुमार सख्त। विभागीय लापरवाही पर मांगी रिपोर्ट, वन विभाग को भी भेजा पत्र। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के दुग्धम गांव में बिजली संकट और विभागीय लापरवाही पर लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है. डीएम ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय को पत्र लिखकर अविलंब अद्यतन रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, 31 मई को डीएम ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम का निरीक्षण किया था. ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग से एनओसी के लिए पत्राचार चल रहा है, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई है. निरीक्षण के बाद डीएम ने एक सप्ताह में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई. विभाग की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने फिर निर्देश दिया है कि धरातल पर बिजली की मौजूदा स्थिति क्या है, एनओसी और बिजली पहुंचाने के लिए अब तक क्या कार्रवाई हुई और काम कब तक पूरा होगा, इसकी समय-सीमा तय कर रिपोर्ट दें. मामले की गंभीरता देखते हुए पत्र की प्रति वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुंगेर को भी भेजी गई है, ताकि एनओसी प्रक्रिया तेज हो सके. अब सबकी निगाहें बिजली विभाग पर हैं कि डीएम की सख्ती के बाद दुग्धम के लोगों को कब तक अंधेरे से निजात मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन