नल-जल के मनमाने संचालन से आम लोग बुंद-बुंद पानी को मोहताज

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद वार्ड संख्या 8 गरीबनगर पूर्वी जलापूर्ति केंद्र | Prabhat Khabar Network

नगर परिषद वार्ड 8 में नल-जल योजना के मनमाने संचालन से लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। विभाग ने जल्द ही नई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

नल-जल के मनमाने संचालन से आम लोग बुंद-बुंद पानी को मोहताज -नगर परिषद वार्ड संख्या 8 गरीबनगर पूर्वी जलापूर्ति केंद्र का है मामला फोटो - नगर परिषद वार्ड संख्या 8 गरीबनगर पूर्वी का जलापूर्ति केंद्र प्रतिनिधि, मेदनीचौकी. नल-जल के मनमाने संचालन से लोग बुंद-बुंद पानी का मोहताज बना हुआ है. सूर्यगढ़ा नगद परिषद वार्ड संख्या 8 गरीबनगर पूर्वी जलापूर्ति केंद्र से वितरित नल-जल का मामला है. लोगों का कहना है कि नल का जल नियमित सप्लाई होना सपना बन गया है. पानी को लंबे समय के अंतराल में मनमाने तरीके से चलाता है. जिसका लोगों को फायदा नहीं मिलता है. पानी चलाने की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है.बताया गया कि जलापूर्ति केंद्र का संचालक स्थायी तौर से बीमार है, तो लोगों को नल-जल संचालन की नियमित वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए. विभाग को इसकी सुधि लेनी चाहिए थी.अभी जलापूर्ति केंद्र सिर्फ शोभा की वस्तु बन कर खड़ी है. इस संबंध में पीएचईडी लखीसराय के जेई विपिन कुमार ने बताया कि वहां ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक माह में टेंडर से नया ठेकेदार बहाल कर नल-जल संचालन की समस्या दूर कर दी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन