Lakhisarai. महारूद्र हनुमान महायज्ञ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai. महारूद्र हनुमान महायज्ञ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने उमड़े श्रद्धालु

महारूद्र हनुमान महायज्ञ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

मेदनीचौकी, लखीसराय. माणिकपुर थाना अंतर्गत गरीबनगर गांव में आयोजित श्री श्री 1008 महारूद्र हनुमान महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को सुबह यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पडे़. यज्ञ अनुष्ठान के अध्यक्ष संजीव कुमार के देखरेख में पूजा – पाठ का कमान संभाले स्थानीय पंडित प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि बनारस के आचार्य आचार्य सुधांशु पाण्डेय, आदित्य नारायण पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, लालमणि पाण्डेय, विकास कुशेश्वर पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, सुदर्शन पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, प्रियांशु पाण्डेय, प्रणय पाण्डेय, आदि पंडितों द्वारा सामुहिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुजन शुरू हुआ. लाउडस्पीकर पर गुंजते हवन-पूजन के शोर से वातावरण भक्तिमय हो उठा. सुबह से लगातार तीन – चार घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. श्री धामवृंदावन से आई देवी श्री दीदी जी द्वारा प्रस्तुत रामकथा व दूसरे टीम के द्वारा रास लीला आयोजन का देर रात तक श्रद्धालु आनंद उठाते रहे. यज्ञ को लेकर गरीबनगर के आस पास गांव इलाके में उत्सव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन