जीविका दीदियों के बेहतर धनोपार्जन के लिए तालाब उपलब्ध कराने की मांग

Updated at : 15 Feb 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों के बेहतर धनोपार्जन के लिए तालाब उपलब्ध कराने की मांग

प्रखंड मुख्यालय में समन्वय समिति की बैठक बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई.

विज्ञापन

रामगढ़ चौक में समन्वय समिति की हुई बैठक

रामगढ़ चौक. प्रखंड मुख्यालय में समन्वय समिति की बैठक बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में सीओ निशांत कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो बसीमुद्दीन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी निप्पू लाल वर्मा, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी खुशबू कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जीविका महेश कुमार उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के समन्वय समिति की बैठक में लिये गये निर्णय की समीक्षा की गयी. जिसमें पाया गया कि कुछ मामले का निराकरण किया गया है और कुछ मामले के निराकरण के लिए कार्य जारी है. जिसे अतिशीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजस्व विभाग मत्स्य से जीविका द्वारा जीविका दीदी के बेहतर धनोपार्जन के लिए तालाब की मांग की गयी. वहीं पीएचइडी विभाग के द्वारा अंचल से नल जल अधिष्ठापन के लिए भूमि की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की मांग की गयी. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ग्राम पंचायत बिल्लो में 25×25 वर्ग फीट भूमि की अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग अंचल से की. वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा बुनियादी विद्यालय नंदनामा का सीमांकन कार्य करने की मांग अंचलाधिकारी निशांत कुमार से की गयी. बैठक के उपरांत प्रखंड बीडीओ ने बताया कि समन्वय समिति की बैठक का सीधा अर्थ होता है कि हम रामगढ़ चौक प्रखंड के विकास के लिए सभी विभाग एक साथ बैठकर समन्वय स्थापित करके अधिक से अधिक विकास कार्य को धरातल पर ला सकें. उसके लिए लगातार प्रयास जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन