केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) शांतिपूर्ण शुरू

Updated:
विज्ञापन

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की गई. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

विज्ञापन

11 केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद परिक्षार्थियों को कराया गया प्रवेश

लखीसराय से अजीत सिंह व देव कुमार की रिपोर्ट,

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के तत्वावधान में रविवार को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित की गई. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. केंद्रों के बाहर सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतार लग गई थी.

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले सुबह 9 बजे से ही केंद्र के अंदर प्रवेश कराना शुरू कर दिया गया. जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. हर एक परीक्षार्थी की बारीकी से जांच-पड़ताल के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. अधिकारियों ने भी लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन