सीएम आज कजरा में 325 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Updated at : 18 Mar 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान कजरा पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे
विज्ञापन
सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो पूर्ण: डीएम
-144 योजनाओं का होगा शिलान्यास व 117 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
कजरा/लखीसराय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान कजरा पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे. जिसके बाद विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. मुख्यमंत्री 12 बजकर 20 मिनट पर 325 करोड़ 17.64 लाख रुपये की राशि का 261 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. जिसमें 207 करोड़ 62.71 लाख की राशि से 144 योजनाओं शिलान्यास एवं 117 करोड़ 54 लाख की राशि की लागत से 117 योजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड के कल्याणकारी योजना शामिल है.मुख्यमंत्री दौरा को लेकर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
जिले के कजरा स्थित सोलर प्लांट में बुधवार को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. डीएम मिथिलेश मिश्र के अलावे सभी आला अधिकारी सुबह से ही स्थल पर डटे रहे. अधिकारियों की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, हेलीपैड, आवागमन मार्ग समेत अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की. एसडीएम, बीडीओ, सीओ के साथ-साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. डीएम ने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किये जायें.स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. गांव-देहात के लोग सुबह से ही तैयारियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. कई जगहों पर साफ-सफाई और सड़क मरम्मत का काम तेजी से किया गया है. हेलिपैड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है .
प्रशासन का दावा है कि तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं और समय रहते सभी जरूरी काम पूरे कर लिए जायेंगे.आज 12 बजे दिन में कजरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को कजरा पहुंच सबसे पहले सोलर प्लांट का निरीक्षण करेंगे. वे मुंगेर से वे हेलीकॉप्टर से मध्याह्न दिन के 12 बजे कजरा सोलर प्लांट पहुंचेंगे. 12 बजकर दस मिनट पर सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम जायेंगे. दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे. जिसके बाद 12 बजकर 20 मिनट पर सोलर पावर प्लांट स्थित विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण कार्य 12 बजकर 30 मिनट तक होगा. 12 बजकर 30 मिनट पर विभागीय योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जायेगा. 12 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक सभास्थल पर मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा का समीक्षात्मक बैठक में शामिल होंगे. सभा स्थल पर जनसंवाद का आयोजन 12 बजकर 50 मिनट पर होगा. अपराह्न एक बजकर 30 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना होगा. एक बजकर 35 मिनट पर पटना के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे.सीएम जीविका दीदियों से भी होंगे मुखातिब
सीएम जीविकोपार्जन गतिविधियों से संबंधित जीविका दीदियों के लगाये गये स्टॉल का अवलोकन करेंगे. इसके साथ ही 4840 जीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को 123 करोड़ 80 लाख रुपये के ऋण का सांकेतिक चेक प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री जीविका भवन और जीविका सिलाई सह उत्पादन केंद्र के शुभारंभ की चाभी भी जीविका दीदियों को सौंपेंगे. जीविका दीदियों द्वारा मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी नीतू देवी द्वारा बांस से निर्मित हस्तशिल्प भेंट किया जायेगा. आयोजित जनसभा में लगभग पांच हजार जीविका दीदियां मुख्यमंत्री का अभिवादन करेंगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




