शिक्षा विभाग में गड़बड़ियों की जांच कर करें कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार की प्राक्कलन समिति के सदस्य सह जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव द्वारा जिले में हो चुकी योजनाओं के कार्य एवं वर्तमान में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जांच पड़ताल की गयी

विज्ञापन

-प्राक्कलन समिति ने की जिले के विभिन्न विकास योजना की समीक्षा

लखीसराय.

राज्य सरकार की प्राक्कलन समिति के सदस्य सह जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव द्वारा जिले में हो चुकी योजनाओं के कार्य एवं वर्तमान में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा एवं जांच पड़ताल की गयी. उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में बिना कार्य के राशि निकासी किये जाने का भी मामला सामने आया है. जिस जिला प्रशासन से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गयी है. इस दौरान उनके द्वारा जिला अतिथि गृह में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसमें कई योजनाओं में गड़बड़ी भी पायी गयी. जमालपुर विधायक डॉ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गये फंड के अनुसार कार्य किया गया या नहीं इसकी जांच पड़ताल की गयी. प्राक्कलन के अनुसार कार्य किया गया कि नहीं इसकी भी जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन