दूध की रखवाली का जिम्मेदारी बिल्ली को दिया गया: महागठबंधन

Updated at : 23 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
दूध की रखवाली का जिम्मेदारी बिल्ली को दिया गया: महागठबंधन

विपक्षी दल महागठबंधन के नेताओं के अनुसार जिला प्रशासन ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को सौंप रखा है.

विज्ञापन

चितरंजन आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन दलों के नेताओं ने कही बात राज्य स्तरीय सक्षम प्राधिकार से हो शिक्षा विभाग घोटाला की हो जांच 29 अप्रैल तक जिलाधिकारी को दिया गया कार्रवाई का मौका हर घर नल से जल, पौधारोपण में भी घोटाला का उठा मामला लखीसराय. जिला मुख्यालय चितरंजन रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय चितरंजन आश्रम में बुधवार को महागठबंधन दल की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई. जिसमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग में हुए घोटाला मे लीपा पोती की आशंका व्यक्त करते हुए 29 अप्रैल को जिलाधिकारी से भेंट कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेकर आगे के रणनीति पर अमल करने का बात कही गयी. महागठबंधन ने निर्णय लिया है कि 21 अप्रैल को महागठबंधन के प्रदर्शन पाश्चात्य डीएम को दिया गया मांग पत्र के आलोक में महागठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल 29 अप्रैल को डीएम से मिलेगा और कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करेगा. इसके उपरांत आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा. विपक्षी दल महागठबंधन के नेताओं के अनुसार जिला प्रशासन ने दूध की रखवाली का जिम्मा बिल्ली को सौंप रखा है. महागठबंधन शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी में हुए व्यापक घोटाला मे जिला प्रशासन की कार्रवाई को असंतोषजनक करार दिया है. इन लोगों के अनुसार जिला प्रशासन शिक्षा माफियाओं को बचाने में लगी है. डीपीओ दीप्ति कुमारी को स्थापना सह योजना एवं लेखा शिक्षा विभाग का प्रभार देकर दूध की रखवाली बिल्ली को देने वाली कहावत चरितार्थ किया गया है. चुकी समग्र शिक्षा के प्रभार में दीप्ति रही है. जहां घोटाला का षड्यंत्र रचा गया और घोटाला के बाद हिमांशु नामक संवेदक का संचिका गायब हुआ. जिसमें इनकी अहम भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला महागठबंधन के संयोजक का जितेंद्र कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, राजद नेता भगवान यादव, रजनीश कुमार, प्रेम सागर चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय विधायक के दबाव में काम कर रही है. शिक्षा माफियाओं, भ्रष्ट अधिकारियों और शिक्षा विभाग मे हुए लूट के षड्यंत्रकारियों को बचाने में लगी है. यहां एक संगठित गिरोह चलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मनरेगा की योजनाओं को भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर लूट रहा है. जिला प्रशासन के अधीनस्थ अधिकारी डीएम के आदेश का मखौल बना दिया कर रख दिया है. आदेश के पांचवें दिन भी शिक्षा घोटाला मे मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है. चूंकि आरोपी सत्ता सरंक्षित है. जिसे साक्ष्य मिटाने का भरपूर अवसर दिया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग को सत्ता से जुड़े नेता पुत्र निज चारागाह बनाकर लूट रहा है. बिजली पानी और शिक्षा को हिमांशु पिता-पुत्र लूट रहा है. इससे पूर्व भाकपा माले नेता चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन दलों की एक बैठक में 17 सदस्यों का एक संयुक्त विपक्षी कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें महागठबंधन के संयोजक भाकपा राज्य नेता का जितेंद्र कुमार, सहायक संयोजक राजद नेता भगवान यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनिश, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद साव, जयकिशोर यादव, राज कुमार पासवान, राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, राजद जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी, भाकपा जिला सचिव हर्षित यादव, रजनीश कुमार, माकपा जिला सचिव शंकर राम, मोती साव, भाकपा माले नेता चंद्रदेव यादव, शिवनंदन पंडित, वीआईपी से सुनील बिंद और पवन बिंद को सर्वसम्मति से सदस्य चयनित किया गया है. बदले गये डीपीओ के प्रभार, संजय कुमार को मिला माध्यमिक शिक्षा का प्रभार -दीप्ति स्थापना तो नीलिमा राज को योजना एवं लेखा प्रतिनिधि, लखीसराय. शिक्षा घोटाला के मामले के उजागर के बाद तीन डीपीओ का प्रभार बदल दिया गया है. एक अरसे से स्थापना में जमे संजय कुमार को माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता का प्रभार सौंपा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने प्रभार बदलने का पत्र जारी करते हुए डीपीओ दीप्ति को स्थापना का प्रभार सौंपा है. वहीं नीलिमा राज को योजना एवं लेखा का प्रभार सौंपा गया है. डीइओ ने सभी डीपीओ को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर प्रभार लेने एवं सौंपने का आदेश जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन