बेकाबू कार बथान में घुसी, छह लोग बाल-बाल बचे

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के चननियां गांव के समीप एनएच-80 पर शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया

विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, छह लोग बाल-बाल बचे

चारा मशीन क्षतिग्रस्त, किसान ने की मुआवजे मांग की

सूर्यगढ़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के चननियां गांव के समीप एनएच-80 पर शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे एक बड़ा हादसा टल गया. गया से मुंगेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (जेएच 10 एएल 0909) चननियां गांव में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रामचंद्र यादव के बथान में जा घुसी.

आशंका जतायी जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण कार असंतुलित हो गयी और सीधे पशु शेड में रखी चारा काटने वाली मशीन से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारा मशीन टूटकर कार के अगले हिस्से में धंस गयी, जिससे वाहन रुक गया. सौभाग्य से वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच निकले किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. दिन का समय होने से बथान में पशु मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पहुंची सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं किसान रामचंद्र यादव ने क्षतिग्रस्त चारा मशीन के लिए मुआवजे की मांग की है. सूर्यगढ़ा थाना में पदस्थापित एसआई अनिल कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जायेगी.

—————————————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन