पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल आक्रोश मार्च

Updated at : 25 Apr 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल आक्रोश मार्च

आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की देर शाम को बुद्धिजीवियों द्वारा सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर से कैंडल आक्रोश मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की देर शाम को बुद्धिजीवियों द्वारा सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर से कैंडल आक्रोश मार्च निकाला गया. भारतीय जनता पार्टी सूर्यगढ़ा अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा के नेतृत्व में निकल गये इस कैंडल मार्च में भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अलावे काफी संख्या में स्थानीय बुद्धिजीवी शामिल हुए. कैंडल आक्रोश मार्च नगर परिषद सूर्यगढ़ा स्थित शिव दुर्गा महावीर मंदिर से निकाल कर सूर्यगढ़ा बाजार होकर अस्पताल चौक पहुंचा. यहां स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट के समीप कैंडल लगाकर आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी. कैंडल आक्रोश मार्च में शामिल लोग हाथ में कैंडल लेकर इस्लामी आतंक मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, कश्मीर में हिंदुओं की हत्या बंद करो, कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार बंद करो आदि नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया. लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधि में शामिल आतंकी संगठन एवं उसको पनाह देने वाले देश के खिलाफ भी सैनिक कार्रवाई करनी चाहिए. उसके बाद मार्च में उपस्थित लोगों ने सूर्यगढ़ा अस्पताल प्रांगण में स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की. कैंडल मार्च में भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावे सूर्यगढ़ा नगर परिषद के उपसभापति बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, भाजपा के जिला मंत्री हिमांशु पटेल, राम भक्त अमन कुमार, वार्ड पार्षद मोहित कुमार, अभिषेक कुमार, अमलेश दास, गौतम कुमार, गणेश कुमार, कारू जी, विशाल, हिमांशु, अनुज सिंह, बमबम सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे.

हलसी में दिवंगत आत्माओं को दी गयी श्रद्धांजलि

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गुरुवार के देर शाम जन सुराज कार्यालय में पहलगाम में आतंकी हमले में मौत का शिकार बने निर्दोष लोगों के लिए जन सुराज कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी. कैंडल मार्च आंबेडकर चौक से मोहद्दीनगर चौक होते हुए पुनः आंबेडकर चौक पहुंचा. उसके बाद आंबेडकर चौक पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर बड़ी संख्या में व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल थे. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाये गये. लोगों ने इस बर्बर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की. लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस अमानवीय कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है. वक्ताओं ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की. मौके पर जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, जिला प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार सुधाकर, समाज के प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी व्यक्ति राम दिनेश शर्मा, संजीत कुमार वर्मा, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, विपिन कुमार एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

संत जॉन्स विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखीसराय. शहर के बाजार समिति के निकट स्थित संत जॉन्स स्कूल में शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा मारे गये भारतीय टूरिस्ट को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर संत जॉन्स स्कूल के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा भारतीय टूरिस्ट भाई बहनों या मां बहनों की हत्या कर दी गयी. इस घटना को लेकर पूरे देश की तरह इस घड़ी में हमारा स्कूल परिवार भी शोकाकुल है. स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर मोमबत्ती जलाकर सभी मारे गये टूरिस्ट व्यक्तियों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन