हुसैना से लापता बालक का किऊल नदी में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

हुसैना से लापता बालक का किऊल नदी में मिला शव

विज्ञापन

छठ पर्व के दौरान सोमवार को ही हो गया था लापता मेदनीचौकी. हुसैना गांव से पहली अर्घ्य के दिन सोमवार से लापता रामगढ़ थाना के खड़गवारा गांव निवासी दिलीप यादव का नौ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का शव बुधवार को किऊल नदी से बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि सत्यम हुसैना में अपने मौसा के यहां आया हुआ था. परिजनों ने बताया बालक का शव बुधवार की सुबह किऊल नदी के पानी में उपलाता मिला. बताया गया कि बालक नदी में ही डूब गया था. रात भर बालक का पानी में डूबे रहने के कारण सुबह फूलकर बालक का शव हुसैना घाट के बगल में पानी पर तैरने लगा. फिर खोजबीन करने वाले को पता लगने पर बालक के शव को नदी से निकाल कर घर ले गया. वहीं सूचना मेदनीचौकी थाना को दिया गया. इस संबंध में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन