गेरुआ पुरसंडा गांव के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा गांव के पास बगीचा में सोमवार को आम के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव बरामद किया गया.
सोमवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना
हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा गांव के पास बगीचा में सोमवार को आम के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव बरामद किया गया. शव की पहचान गेरुआ पुरसंडा निवासी बरफी महतो के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में पहचान हुई है. मृतक अमित तीन भाई में दूसरे पर स्थान पर था. अमित का शव गांव के पश्चिम बहियार में आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटका मिला था. सुबह में ग्रामीण जब अपने खेत जाने के लिए बगीचा से निकल रहे तो पेड़ से लटकते शव को देख पुलिस को सूचना दी. वहीं शव को पेड़ से लटकने की जानकारी मिलते ही गांव वाले भी घटनास्थल पर पहुंच, देखा कि बरफी महतो का पुत्र अमित का शव लटक रहा था. वहीं सूचना मिलने पर हलसी के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत रंजन, एसआई सौरभ सुमन, एसआई रंजीत कुमार एवं अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते फॉरेंसिंक टीम को बुलाया. फॉरेसिंक टीम के पहुंचने पर मामले की जांच के उपरांत शव को पेड़ उतारा गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे थे. वहीं इसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि अमित रात लगभग 11 बजे घर से निकाला था. मृतक के घर वालों ने बताया कि उनके घर का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था. जब वे लोग सुबह दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से लगा हुआ था. जिसके बाद किसी ग्रामीण के मदद से दरवाजा खुलवाया गया. तब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि उनके बेटे का शव लाल रंग के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटक रहा था. वहीं पेड़ के नीचे मृतक अमित का चप्पल एवं पेड़ के डाली पर मोबाइल जलता हुआ पाया गया. मृतक अमित के कंधे पर सफेद गमछा था. वहीं मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गांव में अमित का किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं था, लेकिन यह घटना को अंजाम किसके द्वारा दिया गया एवं क्यों दिया गया, यह जांच का विषय है. उन्होंने प्रशासन से मामले की बारिकी से जांच करने की मांग की. मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का पूरी तरह से पता चल सकेगा. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.
रंजीत रंजन, प्रभारी थानाध्यक्षB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




