प्रभात खबर ने कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच बांटे कंबल

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर ने कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच बांटे कंबल

प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के 15वें स्थापना दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शहर के नया बाजार चौक स्थित धर्मशाला के प्रांगण में जी बाजार के बैनर तले कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच कंबल का वितरण किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. प्रभात खबर भागलपुर संस्करण के 15वें स्थापना दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शहर के नया बाजार चौक स्थित धर्मशाला के प्रांगण में जी बाजार के बैनर तले कर्मयोगी समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जी बाजार के प्रोपराइटर रितेश ड्रोलिया, सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार, प्रभात खबर के प्रसार प्रतिनिधि गुलशन कुमार द्वारा लगभग चार दर्जन पेपर हॉकरों के बीच कंबल बांटे गये. मौके पर प्रसार प्रतिनिधि ने कहा कि प्रभात खबर हमेशा से जन सरोकार से जुड़े हुए कार्य में करते रहता है और हॉकरों के मदद के लिए आगे हमेशा आगे रहता है. वहीं जी बाजार के प्रोपराइटर ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है. इसके साथ उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा नि:सहाय लोगों की मदद करना जारी रहेगा. मौके पर पेपर एजेंट प्रह्लाद कुमार, महेश कुमार, मनोज कुमार, अश्विनी कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन