बड़ी दुर्गा महारानी का वार्षिकोत्सव कल

Updated at : 16 Feb 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ी दुर्गा महारानी का वार्षिकोत्सव कल

मंदिर में समिति के पदाधिकारियों ने बैठक का तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन

मंदिर में समिति के पदाधिकारियों ने बैठक का तैयारियों पर की चर्चा लखीसराय. शहर के नया बाजार दालपट्टी स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में स्थापित श्री श्री 1008 नव दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना का छठा वार्षिकोत्सव 18 फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा. श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा मंदिर के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव अनुष्ठान को लेकर शहर में भक्तिमय माहौल बन रहा है. मंदिर में भक्तों की भीड़ नियंत्रण को लेकर और वार्षिकोत्सव की सफलता को लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा हर प्रकार की तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिर को रंगीन बल्बों एवं फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है. शाम ढलते ही बड़ी देवी मंदिर की भव्य सजावट आकर्षण का केंद्र बना रहा है. मंदिर के ऊपरी तल स्थित नव दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान से भगवती का अनुष्ठान के लिए आचार्य महेंद्र मिश्रा की देखरेख में तैयारी की जा रही है. बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में ही रामलला ठाकुरबाड़ी में भी पूजा किया जायेगा. मंदिर के अध्यक्ष देवनंदन साहू, मंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक मंत्री उमेश प्रसाद, अनिल कुमार भाई जी, सदस्य रूपेश कुमार, हेमंत कुमार, अशोक कुमार ने बैठक कर तैयारी का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने बताया कि बड़ी दुर्गा मंदिर में लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. जिस कारण यहां लोगों की भीड़ हमेशा रहती है. श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान नया बाजार मे श्री श्री 1008 नव दुर्गा माता का छठा वां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी मंगलवार को मनाया जायेगा. माता का भजन संध्या चार बजे से शुरू हो जायेगा. इस दौरान मां के मंदिर के पूजा स्थल पर माता का भव्य आलौकिक श्रृंगार, मां का पूजन एवं महाआरती, कन्या पूजन, छपन्न भोग लगाया जायेगा, वहीं संध्या पांच बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा. मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन