31 मई को धनबाद से खुलेगी ‘भारत गौरव’ ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लोगों को देखो अपना देश के तहत ‘भारत गौरव’ ट्रेन की शुरुआत की है

विज्ञापन

लखीसराय. भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लोगों को देखो अपना देश के तहत ‘भारत गौरव’ ट्रेन की शुरुआत की है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 प्रतिशत रियायत प्रदान कर रहा है. जिसके तहत आइआरसीटीसी आगामी 31 मई को धनबाद से एक भारत गौरव ट्रेन को खोलने जा रही है. जो उज्जैन में श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी में साईं बाबा दर्शन, नासिक में श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद में श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराते हुए आगामी 12 जून को वापस धनबाद लौट जायेगी. लखीसराय रेलवे स्टेशन पर स्थित वीआईपी रूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अधिकारी विश्वरंजन साहा एवं संजीव कुमार सहित किऊल के प्रबंधक हरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद हजारीबाग रो, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के सवार होने के लिए रुकेगी. जिसमें यात्रियों के लिए दो श्रेणी में किराया निर्धारित किया गया है. जिसमें बजट श्रेणी में स्लीपर क्लास में यात्रा कराने के लिए प्रति यात्री 23575 रुपये तथा कंफर्ट श्रेणी के तहत थ्री एसी क्लास में प्रति यात्री 39990 रुपये रखा गया है. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पर्यटन स्थल पर श्रेणी के अनुसार वातानुकूलित व गैर वातानुकूलित होटल में यात्री विश्राम की व्यवस्था रखी गयी है. यात्रा के दौरान शाकाहारी भोजन सुबह दोपहर और रात में दिया जायेगा. इसके अलावा सुबह व शाम चाय के साथ ही प्रत्येक दिन बोतल पानी दिया जायेगा. घूमने के लिए वातानुकूलित व गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था रहेगी. कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे. लखीसराय से यदि ग्रुप में लोग इसमें बुकिंग कराते हैं उन्हें किऊल से पटना तक जाने ट्रेन में सवार होने तक की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने बताया कि लोग पर्यटन यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी बिस्कोमान टावर (चौथा तल्ला) पश्चिम गांधी मैदान पटना पहुंच कर या दूरभाष संख्या 8595937731/8595937732 पर से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी के बेवसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन