बड़ी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद का निधन

Updated:
विज्ञापन

बड़ी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद का निधन

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष सह चैंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक 83 वर्षीय देवनंदन प्रसाद की रविवार को पटना के आईजीएमएस में इलाज के दौरान निधन हो गया. इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीसराय के अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बुढ़ापे के कारण उनका हड्डी घिस चुका था. स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराने के बाद उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा गया, लेकिन बीमारी अधिक बढ़ जाने के कारण उन्हें आईजीएमएस पटना में कुछ दिन पूर्व इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जब उनसे शनिवार को बातचीत करने पर उन्होंने स्वास्थ होने को बात कही थी, लेकिन शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. श्री प्रसाद गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष भी थे. उनके निधन पर चेंबर ऑफ कॉमर्स लखीसराय के अध्यक्ष विकास कुमार, महासचिव नीरज कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद एवं जदयू नेता अनिल साहू ने शोक व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन