बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर निकाला गया जागरूकता रथ

Updated:
विज्ञापन

बाल श्रम के खिलाफ समाज को जागरूक करने हेतु जिला से जागरूकता सारथी रथ को रवाना किया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित नया बाजार में अवस्थित राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर से बुधवार को राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर हाई स्कूल हसनपुर के बालिकाओं के साथ बाल श्रम पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी के देखरेख में बाल श्रम के खिलाफ समाज को जागरूक करने हेतु जिला से जागरूकता सारथी रथ को रवाना किया गया. श्रम पदाधिकारी के अनुसार क्षेत्र में घूम-घूम कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा. मौके पर जिला प्रतिनिधि अविनाश सिंह आदि मौजूद थे. इसके साथ-साथ हसनपुर हाई स्कूल के छात्राओं के साथ प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसके तहत जिला मुख्यालय से होते हुए कवैया थाना तक शिक्षा से युक्ति, बाल मजदूरी से मुक्ति का नारा से लोगों को जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन