घर में घुसकर युवती से छेड़खानी का प्रयास, ग्रामीणों ने की युवक की धुनाई

Updated:
विज्ञापन

युवक ने एक घर में घुसकर सोयी अवस्था युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया. जागने के बाद युवती के शोर करने पर ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिटाई के बाद आरोपित को पुलिस के हवाले किया सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र में युवक ने एक घर में घुसकर सोयी अवस्था युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया. जागने के बाद युवती के शोर करने पर ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी. बाद में उसे सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शनिवार व रविवार के बीच रात की है. सूर्यगढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घायल युवक पवई गांव के रहने वाले सुभाष सिंह का पुत्र अजीत कुमार है. जिसका पुलिस की देखरेख में सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज हुआ. अभी घायल का चौकीदार की देखरेख में निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन दिया गया है. जिसमें युवक पर आरोप लगाया गया है कि वह रात में कमरे में घुसकर व्यभिचार का प्रयास किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उधर, सदर अस्पताल लखीसराय में घायल ने बताया कि विवाद के कारण गांव के ही कुछ लोगों द्वारा लोहे की रॉड से उसे पीटा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन