जिलाधिकारी ने की स्वगणना, नागरिकों से 2027 की जनगणना में भागीदारी की अपील
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने की स्वगणना, नागरिकों से 2027 की जनगणना में भागीदारी की अपील
विज्ञापन
स्वगणना पोर्टल पर 33 प्रश्नों के उत्तर देकर डिजिटल माध्यम से दर्ज करें अपनी जानकारी : डीएम शैलेंद्र कुमार
लखीसराय. जिले में नव पदस्थापित जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार द्वारा पदस्थापन के उपरांत भारत की आगामी जनगणना 2027 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. इस अवसर पर उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व एवं आम नागरिकों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसके प्रथम चरण में स्वगणन की प्रक्रिया चल रही है. यह चरण एक मई 2026 तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनती है. इसके पश्चात दो मई 2026 से डोर-टू-डोर अभियान के तहत गणना कर्मी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपादित करेंगे.कैसे करें स्वगणना
जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि नागरिक जनगणना हेतु निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर पूछे गये कुल 33 प्रश्नों के सही उत्तर भर कर अपनी स्वगणना कर सकते हैं. इसके लिए उपयोगकर्ता को विवरण भरने होंगे. जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी आज स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण की है, जिससे यह संदेश दिया जा सके कि प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के वितरण व नीतियों के निर्धारण में अहम भूमिका निभाता है. अंत में उन्होंने लखीसराय जिले की समस्त जनता से अपील की कि वे स्वगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और डिजिटल माध्यम से अपनी गणना सुनिश्चित करें. साथ ही, जिन नागरिकों को स्वगणना में किसी प्रकार की कठिनाई हो, वे आगामी डोर-टू-डोर अभियान के दौरान गणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










