ePaper

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की मनायी गयी दूसरी वर्षगांठ

Updated at : 23 Jan 2026 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की मनायी गयी दूसरी वर्षगांठ

रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिवदुर्गा महावीर मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिवदुर्गा महावीर मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूरे परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया, जहां श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस अवसर पर आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी, जिसने मंदिर परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा दिये. दीपोत्सव के दौरान कुल 1108 दीप जलाये गये, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह, मुख्य पार्षद रूपम देवी के प्रतिनिधि सजन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद संतोष कुमार सिंह, राव वार्ड पार्षद रोशन कुमार झा उर्फ सुग्गा झा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. वहीं मंदिर कमेटी के सचिव सोनू कुमार सिंह, सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह, राम भक्त अमन कुमार, बबलू महाराज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सामाजिक एकता व धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन