राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलायी गयी एल्बेंडाजोल की दवा
सूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को एक से 19 वर्ष तक के लोगों को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी गयी. सूर्यगढ़ा में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार के अलावा बीसीएम राजेश कुमार प्रमाणिक, यूनिसेफ के बीएमसी सौरभ सुमन के अलावा विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने छात्राओं को कृमि के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इससे होने वाले परेशानी से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए हर छह माह के अंतराल में एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य लें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पहले स्वयं दवा खायी, इसके बाद छात्राओं को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलायी गयी. इधर, पिपरिया प्रखंड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय वलीपुर एवं उसके समीप आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 में स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया. मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र कुमार बीसीएम नुसरत प्रवीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




