खाक चौक ठाकुरबाड़ी में अखंड रामधुनी यज्ञ शुरू
Updated at : 05 May 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन

खाक चौक ठाकुरबाड़ी के यज्ञशाला में तीन मई से एक साल तक चलने वाले अखंड रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन
बड़हिया.
नगर स्थित खाक चौक ठाकुरबाड़ी के यज्ञशाला में तीन मई से एक साल तक चलने वाले अखंड रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस आयोजन के साथ ही नौ दिवसीय नवाह रामायण पाठ भी शुरू किया गया है. यज्ञ का संचालन रामायणी गणेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हो रहा है. जिसमें गांव के श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. यज्ञशाला में अखंड रूप से सीताराम-सीताराम नाम का जाप हो रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. इस आयोजन की विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से श्रद्धालुओं के सहयोग से हो रहा है. नाम जप करने वाले श्रद्धालु स्वयं श्रम, अर्थ और यापक के रूप में योगदान दे रहे हैं. आयोजन में बिना किसी चंदे के कार्य चलाया जा रहा है, जो इसकी विशिष्टता को और भी बढ़ाता है. यह आयोजन बड़हिया निवासी स्व. रामनाथ प्रसाद सिंह द्वारा स्थापित की गयी रामधुनी यज्ञ परंपरा से प्रेरित है. स्व. रामनाथ प्रसाद सिंह ने लखीसराय, जमुई, शेखपुरा और पटना जिलों में दर्जनों यज्ञशालाएं स्थापित की थीं, जो आज भी जीवित हैं. यज्ञ के सुचारू संचालन हेतु महिला श्रद्धालुओं के लिए दिन की शिफ्ट और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए रात्रि की शिफ्ट निर्धारित की गयी है. इसके अलावा वैकल्पिक यापक भी नियुक्त किये गये हैं, ताकि किसी भी स्थिति में अखंडता भंग न हो. ज्ञात हो कि इस आयोजन की प्रेरणा प्रखंड के प्रतापपुर में चल रहे 12 वर्षीय अखंड रामधुनी यज्ञ से ली गयी है. नवाह रामायण पाठ के समापन के बाद यह अखंड जप पूरे वर्ष निरंतर जारी रहेगा. इस आयोजन में गणेश प्रसाद सिंह के साथ राघव नंदन सिंह, राशन देवी, विमला देवी, रेणु देवी, सूर्य नारायण सिंह, पप्पू सिंह, बच्चा सिंह, अजय सिंह, प्रहलाद सिंह, रामसजीवन शाही, संजय कुमार, गणेश कुमार, नरेश सिंह और अन्य श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




