15 मई को होगी प्रतापपुर न्यास समिति की कृषि भूमि की डाक
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 08 May 2026 6:32 PM
श्री मदन मोहन ठाकुरबाड़ी न्यास समिति, प्रतापपुर बड़हिया के अधीन कृषि योग्य भूमि की खुली नीलामी (डाक) 15 मई को आयोजित की जायेगी
अंचल कार्यालय में जुटेंगे बोलीदाता बड़हिया श्री मदन मोहन ठाकुरबाड़ी न्यास समिति, प्रतापपुर बड़हिया के अधीन कृषि योग्य भूमि की खुली नीलामी (डाक) 15 मई को आयोजित की जायेगी. यह डाक प्रक्रिया दिन के 11:30 बजे से अंचल कार्यालय परिसर बड़हिया में संपन्न होगी. नीलामी अनुमंडलाधिकारी के आदेश के आलोक में करायी जा रही है. बोली प्रक्रिया में शामिल होने से पहले प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये की जमानत राशि अंचल नाजिर के यहां जमा करनी होगी. सूचना में बताया गया है कि डाक की अधतन सुरक्षित राशि सात लाख 86 हजार पांच सौ रुपये निर्धारित की गयी है. नीलामी में उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को तत्काल निर्धारित राशि जमा कर नाजिर रसीद प्राप्त करनी होगी. यदि सफल बोलीदाता तय समय के भीतर राशि जमा नहीं करता है, तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जायेगी और दूसरे उच्चतम बोलीदाता को अवसर प्रदान किया जायेगा. डाक प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति निर्धारित समय तक उपलब्ध करानी होगी. वहीं नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अन्य प्रतिभागियों की जमानत राशि वापस कर दी जायेगी. अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि डाक प्रक्रिया से संबंधित अंतिम निर्णय अधोहस्ताक्षरी का होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










