स्प्रिट के बिना नहीं बन सकती होमियोपैथ दवा

लखीसराय : बिहार में शराबबंदी की चारों ओर तारीफ हो रही है , लेकिन शराब के निर्माण में लगने वाले स्पिरिट पर भी प्रतिबंध लगा दिये जाने से खास कर होमियोपैथ चिकित्सकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर आगामी 19 सितंबर को होमियोपैथ चिकित्सक पटना में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन […]
लखीसराय : बिहार में शराबबंदी की चारों ओर तारीफ हो रही है , लेकिन शराब के निर्माण में लगने वाले स्पिरिट पर भी प्रतिबंध लगा दिये जाने से खास कर होमियोपैथ चिकित्सकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर आगामी 19 सितंबर को होमियोपैथ चिकित्सक पटना में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. उक्त बातें जिला होमियोपैथ चिकित्सक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा आर कुमार ने कही . उन्होंने कहा कि स्पिरिट के बिना होमियोपैथ दवा बन ही नहीं सकती है. सरकार को इस विषय पर अवश्य सोचना चाहिए . शराबबंदी का समर्थन होमियोपैथ चिकित्सक भी करते हैँ लेकिन होमियोपैथ दवा के निर्माण के लिए स्पिरिट पर प्रतिबंध गलत है.इसके बिना दवा काफी महंगी हो जाएगी जिसका असर गरीब वर्ग के लोगों पर पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










