ग्रामीण मार्गों की करायी जायेगी मरम्मत : जिप अध्यक्ष

लखीसराय : जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि रामजी पासवान बुधवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट पंचायत के नवाडीह गांव के मुसलिम समुदाय के लोगों की समस्या से रूबरू हुए. गांव में मो रुस्तम अंसारी के आवास पर सेवानिवृत्त प्राचार्य मो अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में […]
लखीसराय : जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि रामजी पासवान बुधवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट पंचायत के नवाडीह गांव के मुसलिम समुदाय के लोगों की समस्या से रूबरू हुए. गांव में मो रुस्तम अंसारी के आवास पर सेवानिवृत्त प्राचार्य मो अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों से समस्याएं सुनी गयी.
लोगों ने सड़कों की जर्जर स्थिति से जिप अध्यक्ष को अवगत कराया. जिस पर जिप अध्यक्ष श्री शर्मा एवं जिप सदस्य विमला देवी के प्रतिनिधि रामजी पासवान ने लोगोें से कहा कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए वे लोग सदा तत्पर रहेंगे. वहीं जिप अध्यक्ष ने ग्रामीण सड़कों की मरम्मती कराने का भरोसा दिलाया.साथ ही नहरों के मरम्मती कराने का प्रयास करने की बात कही. मौके पर समाजसेवी शिवरंजन कुमार सिंह उर्फ लाला बाबू, जदयू नेता अशोक सिंह, मनोज कुमार, मो नूर आलम साहब , मो अयुब , मो अहमद, मो अखलाख, मो बसारत, मो फैयाज सहित अन्य उपस्थित थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










