हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद

पटना / लखीसराय : लखीसराय में जीआरपी ने हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक रेल पुलिस ने इस संबंध में बेगूसराय के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन में 70 बोतल विदेशी शराब लेकर जा रहा था. गिरफ्तार युवक […]
पटना / लखीसराय : लखीसराय में जीआरपी ने हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक रेल पुलिस ने इस संबंध में बेगूसराय के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो ट्रेन में 70 बोतल विदेशी शराब लेकर जा रहा था. गिरफ्तार युवक से रेल पुलिस को पता चला है कि वह झारखंड के देवघर से शराब खरीदकर बेगूसराय में बेचने के के लिये ले जा रहा था. वहीं जीआरपी को वनांनचल एक्सप्रेस से भी 30 बोतल शराब मिली है.
रेलवे के जीआरपी थानाध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी दी है कि एसपी के निर्देश पर इन स्टेशनों पर पूरी तरह कड़ी चेकिंग की जा रही है. झारखंड से शराब लाकर बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने के लिये इन दिनों ट्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जीआरपी के मुताबिक स्टेशनों और गुजरने वाली ट्रेनों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




