बिहार : लखीसराय में कारोबारी के बच्चों को बंधक बना कर लूट लिए 15 लाख की संपत्ति

पटना : बिहार के लखीसराय में अपराधियों ने एककाराेबारी को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया.कारोबारी के घर देर रात करीब दर्जनों की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद सभी बच्चों को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया. इसके बाद सभी कमरों में रखे कीमती […]
पटना : बिहार के लखीसराय में अपराधियों ने एककाराेबारी को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया.कारोबारी के घर देर रात करीब दर्जनों की संख्या में नकाबपोश डकैतों ने प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद सभी बच्चों को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया. इसके बाद सभी कमरों में रखे कीमती समान लूट लिया.
मामला लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के मुख्य डाकघर रोड का है. कारोबारी रतन लाल बंका के घर में दर्जनों नकाबपोश डकैतों ने प्रवेश किया. फिर घर के बच्चों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की संपति की लूट ली. घटना की सूचना मिलते हीपुलिसकेअधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने लगभगपंद्रह लाख की संपति लूटी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










