नक्सली धमकी के बाद केबिनमैन हुआ फरार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

चानन (लखीसराय) : नक्सलियों के दो दिवसीय बंदी को लेकर सोमवार की रात 11.30 बजे से किऊल-झाझा रेलखंड में भलूई ब्लॉक हॉल्ट में ताला जड़ा रहा. उक्त हॉल्ट पर ड्यूटी पर तैनात केबिन मैन को नक्सलियों के द्वारा धमकी दी गयी. उसके बाद दहशत के कारण रेलकर्मी हॉल्ट में ताला जड़कर चले गये. हॉल्ट में […]
विज्ञापन
चानन (लखीसराय) : नक्सलियों के दो दिवसीय बंदी को लेकर सोमवार की रात 11.30 बजे से किऊल-झाझा रेलखंड में भलूई ब्लॉक हॉल्ट में ताला जड़ा रहा. उक्त हॉल्ट पर ड्यूटी पर तैनात केबिन मैन को नक्सलियों के द्वारा धमकी दी गयी. उसके बाद दहशत के कारण रेलकर्मी हॉल्ट में ताला जड़कर चले गये.
हॉल्ट में सोमवार की रात से मंगलवार को समाचार प्रेषण तक ताला लटका रहा. जिसके कारण उक्त रेल खंड पर ट्रेनों के परिचालन का नियंत्रण जमुई व मननपुर स्टेशन से किया गया. वहीं, चौरा हॉल्ट को गिद्धौर में शिफ्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, किऊल -झाझा रेलखंड नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है. शाम ढलने के बाद इस रूट में सड़क हो या रेल दोनों मार्ग से पुलिस जाने से उन्हें कई बार सोचना पड़ता है. इस रेल मार्ग पर कई नक्सली वारदात हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










