मेडिकल कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं, संक्रमण का खतरा

लखीसराय : अस्पताल या निजी क्लिनिक के आसपास मेडिकल कचरा लोगों के सेहत बिगाड़ रहा है. सरकारी अस्पताल हो या निजी, इसे नष्ट करने की व्यवस्था किसी के पास नहीं है. नगर परिषद के पास न तो काेई डंपिंग यार्ड है और न ही इसके निष्पादन की कोई व्यवस्था. विशेषज्ञों की मानें तो अस्पताल या […]
लखीसराय : अस्पताल या निजी क्लिनिक के आसपास मेडिकल कचरा लोगों के सेहत बिगाड़ रहा है. सरकारी अस्पताल हो या निजी, इसे नष्ट करने की व्यवस्था किसी के पास नहीं है. नगर परिषद के पास न तो काेई डंपिंग यार्ड है और न ही इसके निष्पादन की कोई व्यवस्था. विशेषज्ञों की मानें तो अस्पताल या निजी क्लिनिकों से निकलने वाले कचरे को पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से निस्तारित किया जाना चाहिये.
अस्पताल हो या निजी क्लिनिक सभी जगह डीप वरियल सिस्टम से मेडिकल कचरा को नष्ट किया जाता है. लेकिन अभी तक यह सुविधा जिले में न तो सरकारी अस्पताल के पास है और ना ही निजी क्लिनिक के पास. इसके चलते ऐसा कचरा भी यत्र तत्र फेंका जाता है. इसी तरह दवा दुकान व स्टाॅकिस्टों के अपने एक्सपासर दवाओं के प्रबंधन के लिए सही व्यवस्था नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










