रुकी रही ट्रेन, पेयजल के लिए तरसते रहे यात्री

लखीसराय : दिल्ली से हावड़ा व गया से जमालपुर तक जाने वाली विभिन्न ट्रेन के यात्रियों को पानी के लिए किऊल स्टेशन पर भटकना पड़ता है या फिर बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझाना पड़ता है. ज्ञात हो कि रविवार की रात नक्सलियों के फरमान के बाद विभिन्न रूट की ट्रेन को जहां-तहां रोक […]
लखीसराय : दिल्ली से हावड़ा व गया से जमालपुर तक जाने वाली विभिन्न ट्रेन के यात्रियों को पानी के लिए किऊल स्टेशन पर भटकना पड़ता है या फिर बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझाना पड़ता है. ज्ञात हो कि रविवार की रात नक्सलियों के फरमान के बाद विभिन्न रूट की ट्रेन को जहां-तहां रोक दिया गया, जिस कारण किऊल स्टेशन के पास कई ट्रेन लगी रही. परेशान यात्री रात भर पानी के लिए तरसते रहे. सुबह होने पर जनरेटर के माध्यम से टंकी में पानी भरा गया,
इसके बाद पानी चालू किया गया. यात्री संजय कुमार ने कहा कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा अनुसार प्लेटफार्म पर सभी नल चालू नहीं किया जाता है. इससे पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. रंजीत कुमार ने कहा जल ही जीवन है, लेकिन इस स्टेशन पर पेयजल की घोर किल्लत हैं. बबलू कुमार ने कहा किऊल स्टेशन पर हस समय सभी नल से पानी चलना चाहिए, क्योंकि इस स्टेशन पर सभी दिशाओं से आने व जाने के लिए ट्रेन गुजरती है.
इसमें हजारों यात्री का हर रोज आना जाना होता है. बावजूद इसके यहां कोई सुविधा नहीं है. हालांकि किऊल स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का ने कहा कि किऊल स्टेशन पर हमेशा पानी चलता है. उन्होंने कहा कि रात में पानी नहीं चलने की जानकारी नहीं है. अगर यह सही मिला, तो विभाग को लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










