दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या

Published at :12 Feb 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या

अज्ञात महिला की मौत में एक और नया मोड़ बड़हिया : आठ फरवरी को गंगासराय हॉल्ट के पास बरामद अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगिल ग्रामवासी नवीन शर्मा की पत्नी अंजू देवी के रूप में की गयी है. मृतक अंजू देवी शेखोपुर सराय प्रखंड के छेमा ग्राम […]

विज्ञापन

अज्ञात महिला की मौत में एक और नया मोड़

बड़हिया : आठ फरवरी को गंगासराय हॉल्ट के पास बरामद अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगिल ग्रामवासी नवीन शर्मा की पत्नी अंजू देवी के रूप में की गयी है. मृतक अंजू देवी शेखोपुर सराय प्रखंड के छेमा ग्राम स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थापित थी.
इधर पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और गला दबा कर हत्या करने की बात सामने आ रही है. बड़हिया थानाध्यक्ष विश्व रंजन सिंह ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में आये नये मोड़ की पुष्टि की है. वहीं अंजू देवी के पति नवीन शर्मा ने परिजनों के साथ आकर लाश की शिनाख्त की व गंगा तट पर बुधवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया.
नवीन शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी जिस उप स्वास्थ्य केंद्र छेमा में पदस्थापित थी. उस केंद्र से 4 फरवरी की संध्या छह बजे सूचना आयी कि टूटे किवाड़ से प्रवेश कर सात वर्ष के मूक-बधिर बच्चे ने कमरे के अंदर रखे कार्टून में आग लगा दी.और आग में झुलस कर वह घायल हो गया. मेरी पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी.
पांच फरवरी को चिकित्सा पदाधिकारी से मिलने पर उन्होंने अंजू देवी को फटकार लगायी तथा सिविल सर्जन और डीएम से शिकायत करने की धमकी दी. इससे मेरी पत्नी नर्वस हो गयी और छह फरवरी को अपने आवास से लापता हो गयी. इसको लेकर 9 फरवरी को शेखोपुर सराय थाना में कांड संख्या 13/16 में दर्ज कराया है. बड़हिया थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने से मामला में नया मोड़ आ गया है.
नौ फरवरी को अखबार में खबर छपने के बाद पति द्वारा मामला दर्ज कराया जा सकता है. मामले को पेचीदा बताते हुए थानाध्यक्ष गुरुवार को मृतक के पैतृक गांव अवगिल, उप स्वास्थ्य केंद्र छेमा, शेखोपुर सराय थाना आदि जगह पर तहकीकात के लिए रवाना हो गये. उनके लौटने पर ही मामले का खुलासा होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन