हादसे में मजदूर की मौत

सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार के सोनापट्टी स्थित व्यवसायी जयशंकर अग्रवाल के दुकान में गुरुवार को स्टील चदरा रखे एंगल का रैक पलट जाने से दुकान में खड़े एक तीस वर्षीय मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मजदूर की शिनाख्त समीप के जकड़पुरा पंचायत के नीरपुर निवासी स्व शंकर राम के पुत्र महेश […]
सूर्यगढ़ा : स्थानीय बाजार के सोनापट्टी स्थित व्यवसायी जयशंकर अग्रवाल के दुकान में गुरुवार को स्टील चदरा रखे एंगल का रैक पलट जाने से दुकान में खड़े एक तीस वर्षीय मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक मजदूर की शिनाख्त समीप के जकड़पुरा पंचायत के नीरपुर निवासी स्व शंकर राम के पुत्र महेश राम के रूप में हुई.
घटना के बाद मृतक के आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बाजार के एसबीआइ एटीएम के समीप स्थित व्यवसायी के दुकान के आगे एनएच 80 को शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक जाम रखा. बाद में सूर्यगढ़ा चेंबर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक, वरीय सदस्य अनिल वर्मा, ओम प्रकाश साह, जकड़पुरा पंचायत के मुखिया कृष्णदेव पासवान सहित अन्य के समझाने तथा मुआवजे की राशि दिये जाने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया.
इस क्रम में कुछ शरारती तत्वों ने व्यवसायी की दुकान पर रोड़ेबाजी की कोशिश भी की. जानकारी के मुताबिक कारोबारी जयशंकर अग्रवाल की सोनापट्टी स्थित दुकान में लोहे के एंगल से बने रैक पर स्टील चदरा रखा था. किसी कारण से चदरा रखा रैक पलट गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गया. मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
हादसे के बाद मजदूर को सूर्यगढ़ा पीएचसी लाया गया. यहां चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया. इसके बाद ग्रामीणों ने सूर्यगढ़ा बाजार स्थित व्यवसायी के आवास सह दुकान का घेराव कर एनएच जाम कर दिया. बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर एवं सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










