शहर में कदम-कदम पर जानलेवा फिसलन

Published at :12 Jan 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में कदम-कदम पर जानलेवा फिसलन

लखीसराय : शहर के विभिन्न पथों पर कदम-कदम पर भवन निर्माण सामग्री जमा रहने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं. शहर की सड़कों का इस तरह से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में नगर परिषद भी बेबस दिखता है. मुख्य सड़क के अलावे गली मुहल्ले की सड़कों पर भी बालू […]

विज्ञापन

लखीसराय : शहर के विभिन्न पथों पर कदम-कदम पर भवन निर्माण सामग्री जमा रहने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं. शहर की सड़कों का इस तरह से अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने में नगर परिषद भी बेबस दिखता है. मुख्य सड़क के अलावे गली मुहल्ले की सड़कों पर भी बालू व गिट्टी रखे जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है.

हद तो तब हो जाती है, जब निर्माण सामग्री के कारोबारी सड़क पर ही सामान जमा भी कर देते हैं. सड़क पर बालू, गिट्टी आदि गिरे होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. खासकर दो पहिया वाहनों के लिए इससे होने वाली फिसलन जानलेवा साबित हो जाती है. इससे शहर में जाम की समस्या भी पैदा होती है. मुख्य सड़क के अलावे चितरंजन रोड, पचना रोड आदि में कई जगहों पर बालू, गिट्टी पड़ा रहने से रोज जाम की समस्या पैदा हो रही है.
ऐसी समस्या हाल-फिलहाल की नहीं है. लंबे समय से लोग इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं. मुख्य सड़क के साथ लिंक रोड में भी लोग इस कदर भवन निर्माण का सामान गिराते हैं कि आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है. शहर में यातायात को दुरुस्त करने व सड़कों पर सामान गिराने से रोकने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रहा. जिला प्रशासन भी इस दिशा में मौन धारण किये हुए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन