लूटपाट व हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Published at :11 Jan 2016 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट व हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट व हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल पुलिस ने की गिरफ्तारीकॉम्प्लेक्स में लूटपाट व सिक्युरिटी गार्ड की हत्या के मामले में थे आरोपीगिरफ्तार दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल में करते थे मार्बल लगाने का कामसूर्यगढ़ा से हुई दोनों की गिरफ्तारी फोटो संख्या:12 – प्रेस वार्ता करते एसपीप्रतिनिधि, लखीसरायपश्चिम बंगाल व सूर्यगढ़ा पुलिस ने संयुक्त […]

विज्ञापन

लूटपाट व हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल पुलिस ने की गिरफ्तारीकॉम्प्लेक्स में लूटपाट व सिक्युरिटी गार्ड की हत्या के मामले में थे आरोपीगिरफ्तार दोनों अपराधी पश्चिम बंगाल में करते थे मार्बल लगाने का कामसूर्यगढ़ा से हुई दोनों की गिरफ्तारी फोटो संख्या:12 – प्रेस वार्ता करते एसपीप्रतिनिधि, लखीसरायपश्चिम बंगाल व सूर्यगढ़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान में सूर्यगढ़ा से लूटपाट व हत्या के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के पोस्ता थाना जिला सेंट्रल डिवीजन अंतर्गत एक काॅम्प्लेक्स में लूटपाट कर सिक्यूरिटी गार्ड की हत्या करने के बाद फरार राहुल कुमार व राजीव कुमार की गिरफ्तारी सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खालिकपुर सूर्यपुरा से की गयी. सोमवार को एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 18 दिसंबर 2015 को पश्चिम बंगाल के पोस्ता थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने एक काॅम्प्लेक्स में लूटपाट के क्रम में सिक्यूरिटी गार्ड रंजीत विश्वास की हत्या कर दी थी. इसके संदर्भ में पोस्ता थाना कांड संख्या 376/15 दिनांक 18 दिसंबर 2015 को दर्ज किया गया था. पश्चिम बंगाल की पुलिस ने छापेमारी के दौरान जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र से घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि दोनों पश्चिम बंगाल में मारबल लगाने का काम करते थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. एसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त तीसरे अपराधी को भी गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है. जिले से गिरफ्तार दोनों अपराधियों को पश्चिम बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी. छापेमारी अभियान में पश्चिम बंगाल पोस्ता थाना के पुअनि गौतम दास एवं सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ दीपक कुमार, नीरज कुमार, राजकिशोर प्रसाद आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन