भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा का आयोजन

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा का आयोजन

भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा का आयोजन फोटो : 13(परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्रा) जमुई. अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सोमवार को मध्य विद्यालय शाहपुर के प्रांगण में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए परीक्षा आयोजन समिति के जिला संयोजक विष्णुदेव प्रसाद सिन्हा ने बताया […]

विज्ञापन

भारतीय ज्ञान संस्कृति परीक्षा का आयोजन फोटो : 13(परीक्षा में भाग लेते छात्र-छात्रा) जमुई. अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सोमवार को मध्य विद्यालय शाहपुर के प्रांगण में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए परीक्षा आयोजन समिति के जिला संयोजक विष्णुदेव प्रसाद सिन्हा ने बताया कि रविवार को स्थानीय केकेएम कॉलेज में यह परीक्षा लिया गया था. परीक्षा के आयोजन के बाबत जानकारी देते हुए उन्होनें बताया कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भारत की पौराणिक व वैदिक सभ्यता संस्कृति के महत्व से अवगत कराना तथा योग,प्राणायाम आदि से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देना ही इस परीक्षा का उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी प्राथमिक विद्यालय से लेकर उच्च विद्यालय तक इस तरह की परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. साथ ही बताया कि परीक्षा के परिणाम की घोषणा आगामी अप्रैल माह में की जायेगी और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का भी वितरण किया जायेगा. मौके पर चंदन कुमार पांडेय, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन