विदाई समारोह का आयोजन

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
विदाई समारोह का आयोजन

विदाई समारोह का आयोजन चकाई. प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ठाढ़ी के प्रधानाध्यापक देवनंदन सिंह की सेवानिवृत्ति के मौके पर सोमवार को समारोह आयोजिक कर उन्हें विदाई दी गयी. मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य ठाढ़ी के ब्रह्मदेव कुमार ने कहा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होनें काफी अच्छे ढंग से विद्यालय में […]

विज्ञापन

विदाई समारोह का आयोजन चकाई. प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ठाढ़ी के प्रधानाध्यापक देवनंदन सिंह की सेवानिवृत्ति के मौके पर सोमवार को समारोह आयोजिक कर उन्हें विदाई दी गयी. मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य ठाढ़ी के ब्रह्मदेव कुमार ने कहा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन्होनें काफी अच्छे ढंग से विद्यालय में अपना कार्यकाल पूरा किया है. विद्यालय में अपने सहयोगी शिक्षक के साथ भी इनका अच्छा व्यवहार रहा है़ सरपंच रमेश हेंब्रम ने उनके कार्यकलाप की सराहना करते हुए कहा कि अब विद्यालय में इनका कमी हम सबको खलेगी. इनके कुशल नेतृत्व में इस विद्यालय का काफी विकास हुआ है़ मौके पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देवनंदन बाबू वर्ष 1982 से ही मध्य विद्यालय ठाढ़ी को अपनी सेवा देना प्रारंभ किया व 31 दिसम्बर 2015 को सेवानिवृत्ति तक उनका कार्यकाल बेदाग रहा़ इस दौरान शिक्षक सुरेश यादव द्वारा विदाई गीत गाया गया़ मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक देवनंदन सिंह ने अपने सभी साथी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय में शिक्षा का अलख को जगाये रखने की अपील की. मौके पर शिक्षकों ने उन्हें अंग वस्त्र, घड़ी, कलम, गीता, छाता आदि देकर सम्मानित किया. इस दौरान प्रभारी शिक्षक सीतो यादव, ठाढ़ी संकुल समन्वयक रंजीत कुमार, शिक्षक कन्हैया लाल देव, उमेश यादव, दिनेश राय, जनार्दन यादव सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन