31 जनवरी तक हो सकती है ठंड की विदाई

Published at :11 Jan 2016 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
31 जनवरी तक हो सकती है ठंड की विदाई

31 जनवरी तक हो सकती है ठंड की विदाई ठंड कम पड़ने से गेहूं की बाली में कम हो सकता है दाना लखीसराय: ठंड के मौसम में इस वर्ष कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हो पाया, जिस तरह के ठंड की उम्मीद लोगों को थी, वह देखने को नहीं मिली. सोमवार को शहर का […]

विज्ञापन

31 जनवरी तक हो सकती है ठंड की विदाई ठंड कम पड़ने से गेहूं की बाली में कम हो सकता है दाना लखीसराय: ठंड के मौसम में इस वर्ष कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हो पाया, जिस तरह के ठंड की उम्मीद लोगों को थी, वह देखने को नहीं मिली. सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. सुबह धूप निकलते ही ठंड का प्रभाव कम हो गया. धूप में तेजी थी और सारा दिन लोगों ने खिली धूप के आनंद लिया. मौसम विभाग के अनुसार इस साल ठंड का मौसम 31 जनवरी तक खत्म हो सकता है. लोगों के मुताबिक इस साल ठंड का रौद्र रूप देखने को नहीं मिला. न्यूनतम तापमान औसतन नौ डिग्री तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहा. दो-चार दिन ही पारा लुढ़क कर छह डिग्री तक पहुंचा. स्थिति यह है कि लोगों ने अभी से जैकेट आदि पहनना छोड़ दिया है. एक स्वेटर पहनने से ही काम चल रहा है. मौसम में आये इस बदलाव ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. शाम ढलते ही ठंड की वजह से घरों में दुबकने वाले लोग अब रात तक बाजार में देखे जा रहे हैं. घरों में चलने वाला हीटर, ब्लोअर का स्वीच अब रात में ही ऑन हो रहा है. लोगों को अभी से वसंत के आगमन का एहसास होने लगा है. दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तल्खी भी बढ़ने लगी है. सुबह और शाम में ही कनकनी का एहसास हो रहा है. शिक्षक जटा शंकर शर्मा के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस साल अभी से ही ठंड कम हो गयी है. किसान भी परेशान हैं. कृषक कृष्णनंदन सिंह के मुताबिक इस साल औसत से कम ठंड पड़ने से गेहूं और दलहन की फसल प्रभावित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन