सज गया मकर संक्रांति का बाजार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jan 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

मकर संक्रांति नजदीक आते ही जिले के बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के साथ लोग दही-चुड़ा, तिलकुट के भोजन को शुभ मानते हैं. इसे लेकर शहर में जगह-जगह तिलकुट व तिल से बने विभिन्न प्रकार के लजीज खाद्य पदार्थ की बिक्री जैसे तिल के लड्डू, तिलकतरी, रेवड़ी आदि की […]
विज्ञापन
मकर संक्रांति नजदीक आते ही जिले के बाजारों की रौनक बढ़ गयी है. मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान के साथ लोग दही-चुड़ा, तिलकुट के भोजन को शुभ मानते हैं. इसे लेकर शहर में जगह-जगह तिलकुट व तिल से बने विभिन्न प्रकार के लजीज खाद्य पदार्थ की बिक्री जैसे तिल के लड्डू, तिलकतरी, रेवड़ी आदि की बिक्री चरम पर है.
लखीसराय : जिले में लोग मकर संक्रांति के पर्व को लेकर तिल से बने स्वादिष्ट लजीज पकवानों की खरीदारी कर रहे हैं. घर के अलावे अपने प्रियजनों को संदेश के तौर पर इन सामानों को भेजा जा रहा है. बाजार में थोक कारोबारी महीना भर पहले से इसका कारोबार शुरू कर देते हैं. मकर संक्रांति नजदीक आने के साथ ही जगह-जगह तिलकुट व चूड़ा की अस्थायी दुकानें भी सज गयी हैं. इन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बनी हुई है.
लोगों के मुताबिक मकर संक्रांति की तैयारी पहले से ही कर लेना बेहतर है क्योंकि बाद में उत्तम क्वालिटी की सामग्री अनुपलब्ध हो जाती है. लोगों को संदेश के तौर पर भी तिलकुट भेजना होता है. इसके लिए उन्हें पहले ही खरीदारी करनी होती है. हालांकि ठंड शुरू होते ही तिलकुट का बाजार सजने लगता है, लेकिन मकर संक्रांति के समय बाजार अपने परवान पर होता है. कहते हैं सर्दी में तिलकुट खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. बड़े-बच्चे सभी इसे खाना पसंद करते हैं.
तिल दो प्रकार के होते हैं. दोनों ही प्रकार के तिल से बने लड्डू लोगों की पसंद में शामिल हैं. इससे लड्डू के अलावे पट्टी व रेवड़ी बनायी जाती है. यह गुड़ से बनते हैं. तिलकुट सफेद तिल, गुड़ या चीनी से बनाया जाता है. दोनों की कीमत में अंतर होता है. खोवा का तिलकुट या खस्ता तिलकुट लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. अन्य तिलकुट से इसकी कीमत थोड़ी अधिक होती है.
चुड़ा की भी हो रही खरीदारी
मकर संक्रांति के मौके पर आम तौर पर लोग दही-चूड़ा ही खाते हैं. बाजार में नये धान का चूड़ा उपलब्ध है. इस समय देसी चूड़ा के अलावे बासमती चूड़ा, कतरनी चूड़ा, पेपर चूड़ा आदि की बिक्री हो रही है. बासमती व कतरनी चूड़ा में खुशबूदार होता है, इसका स्वाद भी अच्छा होता है. इसकी वजह से इसकी कीमत भी अधिक होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










