जहर देकर मार देने की आशंका

जहर देकर मार देने की आशंका झाझा . रेलवे क्वाटर निवासी मनोज कुमार सिंह थाना में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश की हत्या करने की आशंका व्यक्त किया है. मनोज ने बताया कि बीते शुक्रवार देर संध्या उसका भाई मुकेश नगर क्षेत्र के मछली पट्टी बाजार के समीप अचेतावस्था में था. जिसकी सूचना मिलने पर […]
जहर देकर मार देने की आशंका झाझा . रेलवे क्वाटर निवासी मनोज कुमार सिंह थाना में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश की हत्या करने की आशंका व्यक्त किया है. मनोज ने बताया कि बीते शुक्रवार देर संध्या उसका भाई मुकेश नगर क्षेत्र के मछली पट्टी बाजार के समीप अचेतावस्था में था. जिसकी सूचना मिलने पर हमलोगो ने उसे वहां से उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आवेदन में मनोज ने बताया कि शुक्रवार को भाई 5.30 बजे घर से बाजार के लिए निकला 6.45 बजे सूचना मिली की मछली पट्टी के पास भाई मुकेश सिंह गिरा पड़ा है़ मनोज ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि किसी ने द्वेष वश मेरे भाई को जहर देकर मार दिया है़ इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरिक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि प्रत्येक बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद और तस्वीर साफ हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










