एनएसएस छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Published at :10 Jan 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
एनएसएस छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

एनएसएस छात्रों ने निकाली जागरूकता रैलीफोटो संख्या : 11चित्र परिचय: जागरूकता रैली निकालते छात्रलखीसराय. रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एसएस कॉलेज लखीसराय द्वारा चलाये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन पूर्व निर्घारित कार्यक्रम साक्षरता, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली निकाल गांव के लोगों को जागरूक किया गया. रैली शिविर […]

विज्ञापन

एनएसएस छात्रों ने निकाली जागरूकता रैलीफोटो संख्या : 11चित्र परिचय: जागरूकता रैली निकालते छात्रलखीसराय. रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एसएस कॉलेज लखीसराय द्वारा चलाये जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन पूर्व निर्घारित कार्यक्रम साक्षरता, स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रैली निकाल गांव के लोगों को जागरूक किया गया. रैली शिविर स्थल से गांव भ्रमण करते हुए सभी छात्र-छात्रा सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी देते हुए जागरूक कर विद्यापीठ चौक पहुंचे. इस दौरान बैनर, तख्ती आदि के अलावे नारे जिसमें वाहन चलाते समय एयरफोन या मोबाईल का उपयोग न करें. हेलमेट का उपयोग करें. वाहन को ओवर टेक न करें. ट्रैफिक नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करे आदि लगाते हुए चल रहे थे. इसके अलावे छात्र के चार टोली बनाकर स्लम एरिया में सदर अस्पताल के एचआइवी के कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार राय, परामर्शी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एडस जागरूकता के तहत विभिन्न प्रकार की जानकारी दी. मौके पर छात्र सन्नी, रोहित, हेमंत, चन्दन, प्रकाश, राजीव रंजन, कुन्दन, मनोज, अमरजीत, शुभम, पुष्पलता, रोशनी, प्रियंका, आरती, दिपाली आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन