हथियार से लैस अपराधियों ने ट्रक ड्रावर के साथ मारपीट कर लूटपाट किया

खैरा : खैरा-सोनो मुख्य मार्ग में बाघाखाड़ पुलिया के समीप देर रात्रि नकाबपोश हथियार से लैस अपराधियों ट्रक रूकवा कर ड्राइवर के साथ मारपीट कर सारा समान लूट कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बाघाखाड़ पुल के समीप देर रात्रि एक बोलेरो पर सवार नकाबपोश हथियार से लैस 5 से 6 की संख्या में […]
खैरा : खैरा-सोनो मुख्य मार्ग में बाघाखाड़ पुलिया के समीप देर रात्रि नकाबपोश हथियार से लैस अपराधियों ट्रक रूकवा कर ड्राइवर के साथ मारपीट कर सारा समान लूट कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बाघाखाड़ पुल के समीप देर रात्रि एक बोलेरो पर सवार नकाबपोश हथियार से लैस 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने ट्रक रूकवा कर ड्राईवर के साथ मारपीट कर रुपये, मोबाइल छीन रहा था. उसी क्रम में बाघाखाड़ के ग्रामीणों ने आवाज सुन कर इसकी सूचना खैरा थाना पुलिस को दिये.
घटनास्थल पर थाना प्रभारी रामनाथ राय एवं प्रजेश दूबे दल बल के साथ पहुंचे, तब अपराधी फरार हो गये. अपराधियों ने ट्रक के ड्राईवर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया एवं सारा समान लूट कर फरार हो गये. बताते चलें कि इस जगह पर अपराधियों द्वारा पूर्व में भी गाडि़यों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










