चोरी गयी सामान के साथ एक गिरफ्तार

Updated at :26 Oct 2015 6:46 PM
विज्ञापन
चोरी गयी सामान के साथ एक गिरफ्तार

चोरी गयी सामान के साथ एक गिरफ्तार फोटो1(गिरफ्तार व्यक्ति व बरामद सामान के साथ झाझा पुलिस) झाझा . बीते 20 अक्तूबर को नगर क्षेत्र के पीपराडीह मुहल्ले से चोरी की गयी सामग्री के साथ उसका घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने […]

विज्ञापन

चोरी गयी सामान के साथ एक गिरफ्तार फोटो1(गिरफ्तार व्यक्ति व बरामद सामान के साथ झाझा पुलिस) झाझा . बीते 20 अक्तूबर को नगर क्षेत्र के पीपराडीह मुहल्ले से चोरी की गयी सामग्री के साथ उसका घटना में संलिप्त एक व्यक्ति को झाझा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के पताव निवासी श्रीकांत ठाकुर स्थानीय पीपराडीह मुहल्ले में किराये के मकान में रहता है. श्रीकांत 20 अक्टुबर की शाम को घर में ताला बंद कर पैतृक गांव पताव गया था. पुन: 21 अक्टुबर को जब वापस पीपराडीह लौटा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है तथा घर में रखा बैट्री, इन्वर्टर व साइकिल समेत नगदी आदि गायब है. गृहस्वामी द्वारा इसकी सूचना थाना को दिया गया था. झाझा पुलिस कार्रवाई करते हुए चोरी की गयी सामानों के साथ पीपराडीह निवासी अनुप रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुप की गिरफ्तारी में एसआइ रामावतार पासवान, सोमनाथ राय के अलावे सैप के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन