गद्धिौर में होगी धन वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा

गिद्धौर में होगी धन वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा फोटो : 9(मां महालक्ष्मी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)गिद्धौर : गिद्धौर के अति प्राचीन उलाय नदी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में धन वैभव की लक्ष्मी मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. बताते चलें […]
गिद्धौर में होगी धन वैभव की देवी महालक्ष्मी की पूजा फोटो : 9(मां महालक्ष्मी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)गिद्धौर : गिद्धौर के अति प्राचीन उलाय नदी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में धन वैभव की लक्ष्मी मां महालक्ष्मी की पूजा को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है. बताते चलें कि दुर्गा पूजा के उपरांत आश्विन शुक्ल पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्मी की पूजा यहां धूमधाम से किया जाता रहा है. जिसे लेकर कलाकारों द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अंतिम रुप दिया जा रहा है.जानकारी के अनुसार बंगाल राज्य में मां लख्खी की पूजा सदियों से करायी जा रही है. इसी प्रकार गिद्धौर चंदेल राजवंश के शासकों द्वारा सदियों पूर्व अपने राज्य के आम अवाम के सुख समृद्धि के लिये बंगाल के इस पूजा का हिंदी रूपांतरण मां लक्ष्मी की पूजा गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में कराने की शुरुवात किया गया था. तब से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा किया जा रहा है. लोग बताते हैं कि इस मंदिर में स्थापित लक्ष्मी मां की जो भक्त सच्चे हृदय से पूजा अर्चना करते है. उनकी झोली मां धन धान्य से भर देती है. इस बाबत पूछे जाने पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाॅ विभूति नाथ झा बताते हैं कि उक्त मंदिर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा आश्विन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार के दिन प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन प्रारंभ की जायेगी तथा प्रतिमा का विसर्जन कार्तिक प्रतिपदा बुधवार को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










