31 अक्तूबर तक किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान की राशि

Updated at :25 Oct 2015 6:41 PM
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान की राशि

31 अक्तूबर तक किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान की राशिकजरा. कृषि विभाग द्वारा सिंचाई के लिए किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि का वितरण 31 अक्तूबर तक किया जायेगा. इस बाबत बीडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि निबंधित किसानों को धान में पटवन के लिए अधिकतम दो एकड़ जमीन के लिए 20 लीटर डीजल […]

विज्ञापन

31 अक्तूबर तक किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान की राशिकजरा. कृषि विभाग द्वारा सिंचाई के लिए किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि का वितरण 31 अक्तूबर तक किया जायेगा. इस बाबत बीडीओ रत्नेश कुमार ने बताया कि निबंधित किसानों को धान में पटवन के लिए अधिकतम दो एकड़ जमीन के लिए 20 लीटर डीजल खरीद की राशि 30 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को अधिकृत डीजल विक्रेता द्वारा डीजल क्रय की रसीद जमा करना होगा.डाउन विक्रमशिला के विलंब से परिचालन के कारण यात्री परेशानकजरा. लगातार कई महीनों से 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपर फास्ट ट्रेन के विलंब से परिचालन होने के कारण भागलपुर तक यात्रा करनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त ट्रेन का कजरा में आगमन का समय 10.05 बजे पूर्वाह्न है. जबकि यह ट्रेन अक्सर तीन से पांच घंटा विलंब से गुजर रही है. कजरा रेलवे स्टेशन के डिप्टी एसएम सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को डाउन विक्रमशिला अपराह्न एक बजे कजरा पहुंची. वहीं रविवार को यह ट्रेन अपराह्न 1.30 बजे कजरा पहुंची. सहमालपुर के विजय कुमार, कजरा बाजार के नंदन कुमार आदि के मुताबिक ट्रेन के विलंब से परिचालन होने के कारण अक्सर यात्री अनिश्चितता की स्थिति में परेशानी झेल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन