दबे पांव दस्तक दे रही ठंड

दबे पांव दस्तक दे रही ठंडप्रतिनिधि, लखीसरायसूबे में ठंड ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. अब लोग देर रात हल्की ठंड महसूस करने लगे हैं. मौसम जानकारों के मुताबिक शिमला और जम्मू कश्मीर में हल्की बर्फबारी व बारिश से सूबे में ठंड का असर है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दो चार […]
दबे पांव दस्तक दे रही ठंडप्रतिनिधि, लखीसरायसूबे में ठंड ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है. अब लोग देर रात हल्की ठंड महसूस करने लगे हैं. मौसम जानकारों के मुताबिक शिमला और जम्मू कश्मीर में हल्की बर्फबारी व बारिश से सूबे में ठंड का असर है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दो चार दिनों बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और मौसम सामान्य हो जायेगा. वहीं इसके अगले सप्ताह से सूबे में धीरे धीरे ठंड बढ़नी शुरू हो जायेगी. हालांकि बीते शुक्रवार से तापमान नीचे आने लगा है. इससे देर रात से सुबह तक लोगों को हल्की ठंड लग रही है.ऊनी कपड़े का बाजार सजने की तैयारी में ठंड के दस्तक देते ही ऊनी कपड़े का कारोबारी ऊनी वस्त्रों के कारोबार को लेकर अपनी तैयारी को पूरा करने में जुट गये हैं. खुदरा व्यवसायी ऊनी कपड़े का स्टॉक करने में लगे हैं. नया माल की खरीदारी की जा रही है. स्वेटर, जैकेट, मफलर, थर्मोकोट आदि आकर्षक डिजाइन व रेंज में उपलब्ध कराये जा रहे हैं. अब टीवी सहित अन्य विज्ञापनों में भी ऊनी कपड़े का प्रचार जोर पकड़ने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










